पश्चिमी सरहद पर आर्शीवाद का
बाड़मेर, 17 सितंबर। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने गुरुवार शाम को सरहदी इलाके में स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय अभे का पार बालिकाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ विकसित भारत- जन अभियान के तहत आर्शीवाद का दीया प्रज्ज्वलित किया।

जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, बायतु उपखंड अधिकारी केशव मीणा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय अभे का पार का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं के साथ आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। जिला कलक्टर ने आवासीय विद्यालय का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने कमरों, रसोईघर, शौचालय, अध्ययन कक्ष और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की। सरहदी क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने बालिकाओं से सीधे संवाद किया। बालिकाओं ने पढ़ाई, रहने की व्यवस्था और अन्य समस्याओं के बारे में जिला कलक्टर को बताया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बालिकाओं को बेहतर सुरक्षा, सुविधाएँ और अध्ययन का अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जन अभियान की भावना के अनुरूप दूरस्थ और सरहदी क्षेत्रों तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाना जरूरी है।

जिला कलक्टर के इस निरीक्षण से सरहदी क्षेत्र की अल्पसंख्यक बालिकाओं में उत्साह और विश्वास का संचार हुआ। आशीर्वाद के दीप प्रज्वलन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। इस दौरान रामसर तहसीलदार तन सिंह, विकास अधिकारी विक्रम जांगिड़, नायब तहसीलदार नत्था राम, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
