पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (Panchayatiraj Chunav 2026) के तहत बाड़मेर जिले में चुनाव के दूसरे चरण के मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को की गई|
बाड़मेर. पंचायतीराज आम चुनाव-2026 (Panchayatiraj Chunav 2026) के तहत बाड़मेर जिले में चुनाव के दूसरे चरण के मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को की गई|जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव के निर्देश दिए| द्वितीय चरण के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाड़मेर से अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दलों को ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री देकर केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
बाड़मेर जिले की 7 पंचायत समितियों (बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बाटाडू, डूंगेरों का तला, विशाला, शिव और भींयाड़) तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर (बुधवार) को एवं पंच-सरपंच पदों के लिए 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।
निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान की हिदायत
जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए ताकि प्रत्येक नागरिक भयमुक्त होकर मतदान कर सके। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों और आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर बल दिया।
यह भी पढ़े :- Rajasthan Panchayat Chunav 2026: बाड़मेर में वोटिंग से 24 घंटे पहले बड़ा हादसा!
सुचारु समन्वय और नियंत्रण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को समय पर केंद्रों पर पहुंचने, निर्वाचन सामग्री का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। मतदान के पश्चात सभी दलों का संग्रहण केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाड़मेर ही रहेगा। रवानगी के दौरान पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, जिला परिषद सीईओ रवि कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार सहित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।
