चौहटन, 5 अगस्त। राज्य सरकार ने बजट घोषणा 2026-27 की क्रियान्विति के तहत चौहटन विधानसभा क्षेत्र मे 22 मिसिंग लिंक एवं नॉन-पेचेबल सड़को के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये एवं मुख्यमन्त्री थार सीमा क्षेत्र विकास योजना में दस करोड रुपये के विकास कार्यों का अनुमोदन व सैद्धान्तिक सहमति देकर कुल 22 करोड़ रु. के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है।

चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बताया कि मुख्यमन्त्री जी व वित मन्त्रीजी ने इस बार चौहटन विधान-सभा को दिल खोलकर विकास के बडे-बडे कार्य स्वीकृत किये है। महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृती दी, सीमावर्ती गाँवो के लिए सीएम थार बी.ए. डी.पी. में दस करोड़ के 82 कार्य स्वीकृत किये।
जे. जे. एम. के तहत नर्मदा परियोजना का मीठा पानी हर घर तक पहुँचाने के लिए 738 करोड़ रूपयों के कार्यादेश भी जारी कर दिया। जिसका धरातल पर सर्वे का काम शुरू हो चुका है।
चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने नवीन सड़क कार्यों की जानकारी देते हुऐ बताया कि रोहिला नाडी सड़क से देवणियों की ढाणी तक मिसिंग लिंक सड़क 600मीटर 24 लाख रू., रबासर सड़क से आदूराम सारण की ढ़ाणी 1.5 कि.मी. 58 लाख रू., मेघवालो की बस्ती सड़क से सिसोदिया व गोयलो की बस्ती आदर्श केकड़ 1 कि.मी. 40 लाख रू., मोतीबेरी सड़क से भागभरे की बेरी तक 2 कि.मी. 78 लाख रु., सारणों की नाडी से सुथारों की स्कूल तक 3.5 कि.मी. 136 लाख रू., गंगासरा सड़क से हाजी लुतुफ की ढाणी आलू का तला तक 1 कि.मी. 40 लाख रू., सेड़वा सड़क से मारवाड़ी मेघवालों की स्कूल तक 1.5 कि.मी. 60 लाख रु., गौड़ा फागलिया सड़क से कोशलाणी खिचड़ों की ढ़ाणी 1.4 कि.मी. 54 लाख रु., लछिया बेरा कालूबेरी सड़क से पेमाराम गोदारा की ढाणी 1.25 कि.मी. 50 लाख रु. से नवीन मिसिंग लिंक रोड़ बनाई जायेगी।
नॉन-पेचेबल में भूणिया सड़क से लछिया बेरा गुल्ले की बेरी 7.25 कि. मी. 135 लाख रू., ईशरोल से भगाणियों की ढाणी 600 मीटर 12 लाख रू. , चौहटन रामसर सडक से-चूली डूंगरी 2.30 कि.मी. 46 लाख रू., मीठा बेरा से अम्बेडकर नगर 3.25 कि.मी. 65 लाख रु., सोनडी से पोकरराम सियाग की ढाणी स्कूल तक 700 मीटर 13 लाख रू., बाखासर से बच्छवाल तक 5.65 कि. मी. एक करोड रू., सोनडी़ से रा.प्रा.वि.डूंगराणी मांजूओं की ढाणी स्कूल तक 1 कि. मी. 18 लाख रू., बावरवाला सड़क से खोडी़यार माता मन्दिर तक 1.5 कि.मी. 30 लाख रु., रड़वा से दासोरिया सड़क 2.5 कि.मी. 50 लाख रू., पाँचरला से अम्बावा सड़क 2.50 कि.मी. 45 लाख रू. , सुहागी से बच्छवाल फाँटा तक 1.25 कि.मी. 24 लाख रू., बामणोर चौहटन सड़क से लुभाणियों की ढाणी तक 3 कि.मी. 52 लाख रू., तालसर कृष्ण का तला सड़क से सरूपे का तला सोमराड़ सड़क 3.5 कि.मी. 60 लाख रु. की प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक मेघवाल ने इन बड़े विकास कार्यो के लिए मुख्यमन्त्री, वितमन्त्री, ग्रामीण विकास मन्त्री को धन्यवाद देकर आभार जताया है।
भाजपा वरिष्ठ नेता मानाराम बेनिवाल ने बताया कि विकास पुरुष विधायक आदूराम मेघवाल ने एक मुश्त 22 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृतियाँ जारी करवा कर विरोधी पक्ष के लोगो के मुँह पर एक बार फिर तमाचा मारते हुए उन्हें विकास का आईना दिखाया है। एक साथ दो-दो सूचियों जारी करवा कर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन का दिल जीता है।
