बाड़मेर, 24.07.2026
केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने हेतु वर्षाकाल के दौरान सघन वृक्षारोपण के कार्यक्रम चलाये जाते हैं। इसी क्रम में बाड़मेर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिरसिंगडी में तीन दिवसीय सघन वृक्षारोपण का आयोजन शारीरिक शिक्षक हिमांशु के नेतृत्व में चलाया गया।

विद्यालय के प्राचार्य मुकेश व्यास ने बताया तीन दिवसीय सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मदरसा के मौलवी, गाँव के गणमान्य लोगों एवं शिक्षिका अंजू शर्मा एवं सुनीता रानी सहित अनेकों शिक्षकों ने विद्यार्थियों के माध्यम से ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त करते हुए विद्यालय प्रांगण एवं गाँव के सार्वजनिक चौराहों पर सार्वजनिक स्थानों पर सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम लगाने हेतु विद्यालय के प्रत्येक छात्र को पौधा गोद दिया गया, जिसकी जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण करते हुए परिवार के सदस्यों के सहयोग से वृक्ष लगाने व उसे पनपाने तक की जिम्मेदारी ली। वृक्षारोपण हेतु आमजन को जागरूक करने के क्रम में विद्यार्थियों के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं नारा लेखन व रैली के माध्यम से भी ग्रामीणों को पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में झाड़वा के प्राचार्य जितेन्द्र जोशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मुकेश व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।
