शिव विधानसभा क्षेत्र के कुंडल, धारवी कलां एवं कोटड़ा गांवों में नवीन 33/11 केवी जीएसएस स्वीकृत होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा का फूलों एवं मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी विद्युत समस्या का समाधान होने से आमजन एवं किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से नवीन जीएसएस की आवश्यकता थी और अब इस महत्वपूर्ण मांग के स्वीकृत होने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

नवीन जीएसएस की स्वीकृति से उत्साहित ग्रामीणों ने भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों पुरानी हमारी समस्या का समाधान निकाला है। कार्यक्रम में जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था तथा भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने क्षेत्रवासियों की प्रसन्नता को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

Finding a reliable platform that actually understands the local rhythm was harder than I expected but this one delivers every single time. The odds remain competitive and the cashier section works flawlessly even when the internet decides to play tricks. I genuinely enjoy checking in daily because they always have something fresh to offer. pebestbet
https://addlinks.pro/I23mq
I tried this out during a rainy afternoon and it totally made my day. The slots have amazing sound effects and the win animations are so satisfying to watch. Never felt ignored here. phjelievo