बाड़मेर:- 29 जनवरी | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को गांव सामीर का पार, गडरा रोड क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा अभ्यास करने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि झोलाछाप असरफ खान द्वारा बिना किसी वैध अनुज्ञा पत्र के चिकित्सा गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

निरीक्षण में एक कमरे से बड़ी मात्रा में बिना अनुमति की दवाइयां, जांच उपकरण तथा जैव-चिकित्सकीय कचरा बरामद किया गया। पुलिस की मौजूदगी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम विश्नोई एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महिपाल सिंह द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए संबंधित भवन को दवाइयों एवं जांच उपकरणों सहित सीज कर दिया गया तथा मामले में आगामी विस्तृत जांच प्रक्रिया प्रारम्भ की गई।

सरहदी क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न गांवों व ढाणियों में झोलाछापों द्वारा अवैध चिकित्सा अभ्यास एवं आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की सूचनाएं विभाग को निरंतर प्राप्त हो रही हैं। इसे देखते हुए विभाग द्वारा झोलाछापों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन एवं जागरूक नागरिकों से अपील करता है कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपने आसपास हो रहे अवैध चिकित्सा अभ्यास की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

https://shorturl.fm/9ix3e
https://shorturl.fm/jkFcF
https://shorturl.fm/z5l6o
https://shorturl.fm/8rzFg
https://shorturl.fm/hfZWB
https://shorturl.fm/vJDhM