युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष कलस्टर कैंप आयोजित करने के निर्देश
बाड़मेर, 07 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में 18-19 वर्ष के पात्र युवाओं और नव-मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक विशेष अभियान (Special cluster camps for young voters aged 18–19 from October 7 to 16) चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में ‘विशेष क्लस्टर कैंप’ आयोजित किए जाएंगे।
स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि अभियान (camps) का मुख्य उद्देश्य हर पात्र युवा का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रारूप-6 भरवाए जाएंगे।
यह भी पढें : जन्म-मृत्यु पंजीयन दो वर्ष से अधिक समय तक न होने पर प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से लेनी होगी अनुज्ञा
कैंप का प्रमुख कार्यक्रम:
- 8 अक्टूबर: सरकारी व पॉलिटेक्निक कॉलेज में विशेष हेल्प डेस्क।
- 9 अक्टूबर: निजी कॉलेज, बीएड और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान।
- 10 अक्टूबर: प्रमुख कोचिंग संस्थान।
- 12 अक्टूबर: आईटीआई, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज और कौशल विकास केंद्र।
- 13 अक्टूबर: सरकारी और निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय।
- 14 अक्टूबर: आवासीय छात्रावासों में बीएलओ टीम द्वारा सत्यापन।
- 15 अक्टूबर: मतदान केंद्र स्तर पर विशेष बीएलओ शिविर।
- 16 अक्टूबर: विशेष मेगा कैंप और 100% पंजीकरण समीक्षा।
17 वर्ष से अधिक आयु के युवा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से अग्रिम आवेदन भी कर सकते हैं।

https://addlinks.pro/oOITu
https://addlinks.pro/626ZP
https://addlinks.pro/aY7l2
https://addlinks.pro/lhwLF
https://addlinks.pro/N6IuD
https://addlinks.pro/US8eh