बाड़मेर। धोरीमन्ना नगर पालिका के गठन के बाद पहली बार अध्यक्ष पद पर रैगर समाज की श्रीमती कीर्ति के निर्वाचित होने से समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। कीर्ति के अध्यक्ष बनने पर बाड़मेर जटिया रैगर समाज ने इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और धोरीमन्ना की जनता का आभार जताया है।

जटिया रैगर समाज के अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने रैगर समाज पर जो विश्वास जताया है, वह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि धोरीमन्ना नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष के रूप में समाज की प्रतिनिधि का निर्वाचित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय है।
सुरेश जाटोल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कीर्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को उम्मीद है कि वे नगर पालिका क्षेत्र के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगी तथा सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करेंगी।
कीर्ति के निर्वाचन की सूचना के बाद बाड़मेर जटिया रैगर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। समाज की ओर से भाजपा नेतृत्व एवं धोरीमन्ना की जनता के प्रति आभार जताते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष बलदेव फुलवरिया, महामंत्री ओम जाटोल, कोषाध्यक्ष ललित बाकोलिया, भाजपा नेता लक्ष्मण बडेरा, भाजपा जिला मंत्री ईश्वर नवल, भागीरथ गोसाई, पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौहान, भोमाराम गोसाई, पूर्व महामंत्री मोहनलाल जाटोल, चंदन जाटोल, केसुराम जेलिया, तुलसीदास जाटोल, धर्मेंद्र फुलवरिया, सुखदेव गोसाईवाल, पवन चौहान, खुमाराम कुड़िया, लक्ष्मण कुड़िया, विक्रम, कुलदीप, ओम गोसाईवाल, जितेंद्र जाटोल, सोहनलाल कुलदीप, प्रेम डोलिया, शिवलाल जेलिया एवं पूनम चंद खोरवाल सहित समाज के अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कीर्ति को शुभकामनाएं दीं।
समाजजनों ने उम्मीद जताई कि कीर्ति के नेतृत्व में धोरीमन्ना नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन से जुड़े विषयों के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

https://addlinks.pro/5Cfaz
https://addlinks.pro/NQybD
https://addlinks.pro/albLS