जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल रवानगी स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा|
बाड़मेर। पंचायतीराज आम चुनाव (Panchayati Raj General Elections) के दुसरे चरण के मतदान दलों की रवानगी 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को होगी| जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने सोमवार को पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर स्थित मतदान दल रवानगी स्थल की व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में बैठक व्यवस्था, सामग्री वितरण, पार्किंग, स्टोर, पोस्टल बैलेट एवं लेखा शाखा सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत जिला परिषद एवं 7 पंचायत समितियों (बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बाटाडू, डूंगेरों का तला, विशाला, शिव और भींयाड़) के सदस्यों के लिए मतदान 28 अक्टूबर, बुधवार को और पंच- सरपंच के लिए मतदान 30 अक्टूबर, शुक्रवार को होगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 27 अक्टूबर, मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि द्वितीय चरण के चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य को समय पर पूर्ण करें तथा संबंधित प्रकोष्ठ अपने दायित्वों के अनुरूप तैयारियों को समय रहते अंतिम रूप दें। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी एवं वापसी के दौरान आवागमन व्यवस्थित रखने तथा अधिकारियों एवं कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :- Rajasthan Panchayat Chunav 2026: बाड़मेर में वोटिंग से 24 घंटे पहले बड़ा हादसा!
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति वार एवं मतदान केंद्र वार ईवीएम, मतपेटी और रिकॉर्ड का वितरण संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में प्रशिक्षण स्थल पर संबंधित पंचायत समिति की संबंधित टेंट संख्या में रिटर्निंग अधिकारी (सरपंच एवं वार्ड पंच) तथा मतदान अधिकारी (पीओ) की टेबल पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान दलों के सुगम आवागमन और बैठने के स्थान की जानकारी के लिए पर्याप्त संख्या में संकेतक बोर्ड लगाए गए है।

https://webtoolreviews.wordpress.com/2026/10/12/how-to-download-instagram-reels-without-installing-an-app/