जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. सुबह 11:15 बजे वे भाजपा कार्यालय में ‘VB-G RAM G’ जनजागरण कार्यशाला में शामिल होंगे. जहाँ ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन पर प्रदेश स्तरीय मंथन होगा. इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इसके बाद दोपहर 12:40 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में वे राजीविका समूहों के साथ बजट पूर्व संवाद करेंगे. जहाँ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सुझाव लिए जाएंगे. शाम को वे नींदड़ में 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में भाग लेंगे और देर शाम कृषि क्षेत्र पर चर्चा के लिए ‘GRAM’ बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
जयपुर: हीरापुरा बस टर्मिनल का शुभारंभ
जयपुर शहरवासियों को आज नए बस स्टैंड की बड़ी सौगात मिली है. अजमेर रोड पर स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया है. अब अजमेर रूट की 133 रोडवेज बसों का संचालन यहीं से शुरू होगा. इसके साथ ही खाटू श्याम जी रूट की 76 निजी स्टेज बसें भी इसी टर्मिनल से संचालित होंगी. रोडवेज और निजी बसों के एक ही स्थान से चलने और परिवहन सचिव शुचि त्यागी के विशेष प्रयासों से अब 200 फीट बाइपास पर यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा.
