
तनसिंह की आज 102वीं जयंती पर बालोतरा में होगा भव्य समारोह
बालोतरा.श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक व युग पुरुष तथा समाज संगठक और राष्ट्र सेवा के प्रेरणा स्रोत तनसिंह की 102वीं जयंती समारोह का आज़ आयोजन किया जायेगा। यह गरिमामय आयोजन बालोतरा जिला मुख्यालय पर स्थित वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास में रविवार 25 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे प्रारंभ होगा।
संभाग प्रमुख मूलसिंह काठाडी ने बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह का सम्पूर्ण जीवन समाज व राष्ट्र के लिए संस्कारवान व श्रेष्ठ नागरिकों के निर्माण हेतु समर्पित रहा। उनका साहित्य, विचार, दर्शन और आदर्श आज़ युवाओं एवं समाज के लिए न केवल प्रेरणा स्रोत है बल्कि प्रांसगिक है। इसी उद्देश्य से देशभर में उनकी जयंती को हर वर्ष श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया जाता है।

संघ के पदाधिकारी प्रांत प्रमुख गोविन्द सिंह गुंगङी ने बताया कि समारोह को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही है। बालोतरा मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न बड़े कस्बों आदि में समारोह के होर्डिंग्स लगाए गए हैं और प्रचार की अन्य सामग्री के माध्यम श्री क्षत्रिय युवक संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्वयं सेवक द्वारा आस-पास के क्षेत्रों सहित बालोतरा जिले के अन्य स्थानों पर भी जनसंपर्क एवं प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक समाजजनों को समारोह में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।
इस जयंती समारोह के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए चन्दन सिंह चान्देसरा ने बताया कि इस जयंती समारोह में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जायेगा तथा राष्ट्र हित व समाज हित में तनसिंह के योगदान का स्मरण किया जायेगा। चन्दन सिंह चान्देसरा ने समाजजनों सहित सभी से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तनसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करें और समारोह की गरिमा बढाये। इस समारोह में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व श्री क्षत्रिय युवक संघ के स्वयं सेवक उपस्थित रहेंगे।
आयोजन को लेकर समाज में भारी उत्साह है। शनिवार के सायं को आयोजन स्थल पर जयंती समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ के स्थानीय पदाधिकारियों व स्वयं सेवकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं सहित समारोह से जुड़े अन्य कार्यों की समीक्षा की गई और आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई।

9 thoughts on “तनसिंह की जयंती पर जुटेगा समाज, समारोह की तैयारियां पूर्ण”