बाड़मेर। बीजराड़ थाना क्षेत्र के जैसार गांव में बोर्ड परीक्षा केंद्र से छात्र के दिनदहाड़े अपहरण की घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। परीक्षा देने पहुंचे छात्र को कुछ युवक जबरन वाहन में डालकर ले गए और उसके साथ मारपीट कर सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को भांपते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने तत्काल कमान संभाली। उनके निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की गई। एसपी मीणा की सीधी मॉनिटरिंग का असर यह रहा कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों—नारणाराम पुत्र खरथाराम जाट, बजरंग, तेजपाल और लक्ष्मण निवासी जैसार—को गिरफ्तार कर लिया।
अपहरण में प्रयुक्त वाहन संख्या GJ04 GB 4818 को भी सायला (जालोर) से बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। घायल छात्र का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीणा की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि बाड़मेर में कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

https://shorturl.fm/UBHrH
https://shorturl.fm/kRHie
https://shorturl.fm/jUhFP
https://shorturl.fm/CGQ4s
https://shorturl.fm/hfZWB
https://shorturl.fm/t6Dhd