
बाड़मेर जिले के आकोड़ा गांव निवासी सवाईसिंह के दुखद निधन के बाद उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा के प्रयासों से मृतक के परिवार को कुल ₹45 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता परिवार के लिए संकट की घड़ी में बड़ी संबल साबित हुई है।
जानकारी के अनुसार सवाईसिंह कोटड़ा स्थित एक सोलर कंपनी में कार्यरत थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इसी वर्ष जनवरी में नए साल की पहली रात को किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने सवाईसिंह के सिर पर लाठी से वार कर दिया था। गंभीर चोट लगने के कारण सवाईसिंह की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर हो गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने परिवार की सहायता के लिए पहल की। उनके प्रयासों से संबंधित सोलर कंपनी की ओर से ₹25 लाख की सहायता दी गई। इसके अलावा जनसहयोग से ₹15 लाख की राशि जुटाई गई। वहीं मृतक के परिवार के लिए मकान निर्माण हेतु पंचायत समिति की ओर से ₹5 लाख की सहायता उपलब्ध करवाई गई।
स्वरूपसिंह खारा स्वयं आकोड़ा पहुंचकर मृतक सवाईसिंह के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाज और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहें। इस दौरान कुल ₹45 लाख की सहायता राशि परिवार को सौंप दी गई, जिससे परिजनों को कुछ राहत मिली है।

https://shorturl.fm/173Ig
https://shorturl.fm/QycVW
https://shorturl.fm/QhWWW
https://shorturl.fm/OqpDI
https://shorturl.fm/NtzwK
https://shorturl.fm/PB8ok
Как [url=https://domashnie-zhivotnye-1.ru]домашние животные[/url] ведут себя в присутствии незнакомых детей?
https://shorturl.fm/ZPZ14
https://shorturl.fm/63Mxi
https://shorturl.fm/fxKRK
https://shorturl.fm/kyJdU
https://shorturl.fm/N0DaS
https://shorturl.fm/rinB1
https://shorturl.fm/xKZnh