
बाड़मेर।जिले के सीमावर्ती इलाके सेड़वा बाखासर में रविवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया। बाखासर थाना क्षेत्र के हाथला गांव की पुरानी कैंप के पास एक बबूल के पेड़ से युवक और महिला के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नवलाराम (20) पुत्र हरिराम, जाति भील और समझूं (25) पत्नी हरिराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी संबंध के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की बताई जा रही है, लेकिन इसका पता रविवार सुबह उस समय चला जब परिजन खेत की ओर गए और दोनों को हाथला गांव के पास एक बबूल के पेड़ से लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत बाखासर पुलिस थाने को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही बाखासर थानाधिकारी राजूराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस के अनुसार महिला समझूं मूल रूप से देहवा गांव की निवासी थी, जिसकी करीब पांच साल पहले हाथला गांव में शादी हुई थी उसके कोई संतान नहीं हैं और मृतक युवक हाथला गांव का निवासी हैं और मृतका के रिश्ते में देवर लगता हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

https://shorturl.fm/Shpfk
https://shorturl.fm/7FKtn
https://shorturl.fm/8VnJn
https://shorturl.fm/XpxHr
https://shorturl.fm/nSKt6
https://shorturl.fm/7n9vp
https://shorturl.fm/8JKPx
https://shorturl.fm/Hxlki
https://shorturl.fm/9bZtZ
https://shorturl.fm/hi0PK
https://shorturl.fm/CcI26
https://shorturl.fm/aDoqN
https://shorturl.fm/l2DZz
https://shorturl.fm/q5xwD
https://shorturl.fm/UrTB9
https://shorturl.fm/1MqIP
https://shorturl.fm/eaGmh
https://shorturl.fm/ENoNG
https://shorturl.fm/RtFUZ
https://shorturl.fm/Hc9Ne
https://shorturl.fm/NBXMb
https://shorturl.fm/s3xHi