
बाड़मेर। एकादशी के पावन अवसर पर मानव सेवा और संवेदनाओं का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों की सुविधा हेतु सखी ग्रुप मालानी, कर्मचारी कॉलोनी ,बलदेव नगर बाड़मेर द्वारा बड़े कूलर भेंट किए गए। वहीं गुप्त दानदाताओं के सहयोग से अस्पताल को 15 छत पंखे भी प्राप्त हुए, जिससे भीषण गर्मी में मरीजों को राहत मिल सकेगी।यह प्रेरणादायक पहल प्रधानाचार्य अनीता चौधरी की प्रेरणा से की गई, जिनके मार्गदर्शन में सेवा और सहयोग की भावना निरंतर आगे बढ़ रही है। सखी ग्रुप मालानी की ओर से कूलर अधीक्षक डॉ. हनुमान राम चौधरी एवं नर्सिंग अधीक्षक राजेंद्र कड़वासरा को सुपुर्द किए गए।

अधीक्षक डॉ. हनुमान राम चौधरी ने कहा कि अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाएं एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीज इस भीषण गर्मी में काफी परेशान रहते हैं। ऐसे समय में समाज के संवेदनशील लोगों द्वारा किया गया यह सहयोग मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। उन्होंने सखी ग्रुप मालानी की सभी सदस्यों एवं गुप्त दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही उन्होंने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही कूलर एवं पंखों को अस्पताल के जरूरतमंद स्थानों पर लगाने के निर्देश भी दिए।

https://shorturl.fm/NgRWE
https://shorturl.fm/2OjbN
https://shorturl.fm/NpSfS
https://shorturl.fm/hJlWf
https://shorturl.fm/r1ohe