बाड़मेर, 23 जुलाई 2026। बाड़मेर जन सेवा समिति द्वारा वेदांता ऑयल एंड गैस के सहयोग से संचालित स्वच्छ बाड़मेर–स्वस्थ बाड़मेर परियोजना के अंतर्गत स्कूल हेल्थ मिशन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जोगासर कुआँ में स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के माध्यम से 170 से अधिक विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और समय पर उपचार को बढ़ावा देना है।

शिविर में जिला चिकित्सालय, बाड़मेर एवं नेत्र ज्योति हॉस्पिटल का भी सहयोग रहा। शिविर में डॉ. कपिल जैन (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. कृति चौहान (स्पीच थेरेपिस्ट) तथा विक्रम सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट, बाड़मेर जन सेवा समिति) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में 110 से अधिक ओपीडी परामर्श दिए गए तथा ईएनटी एवं नेत्र संबंधी समस्याओं से ग्रसित विद्यार्थियों को आवश्यक दवाइयों का मौके पर ही वितरण किया गया।
कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य देव कुमार एवं उप-प्रधानाचार्य यशपाल भी उपस्थिति रहे। शिविर के सफल संचालन में जालम सिंह राजपुरोहित ने शिविर संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वेदांता ऑयल एंड गैस की ओर से मोहम्मद सलमान भट्ट, असिस्टेंट मैनेजर – सीएसआर (हेल्थकेयर), ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. विशाल अग्रवाल, हेड – सीएसआर, एवं प्रिया शर्मा, एसोसिएट मैनेजर – सीएसआर, भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वेदांता ऑयल एंड गैस की सुरक्षा टीम ने भी सहभागिता की। छोटू खान, भंवरा राम एवं गिरधर जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने, स्वस्थ आदतें अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छा स्वास्थ्य और अनुशासन एक सफल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

https://shorturl.fm/yZGte
Важно учитывать структуру данных при выборе базы данных для xrumer для эффективного использования.