
बाड़मेर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में साता मंडल में फागलिया समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अनन्तराम विश्नोई, विधायक आदूराम मेघवाल एवं चुनाव प्रभारी रमेशसिंह इन्दा मौजूद रहे।बैठक के दौरान आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों को लेकर पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। संभावित दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया।बैठक में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दावेदारों के फॉर्म भी लिए गए।

पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।बैठक के दौरान स्थानीय स्तर पर चुनावी समीकरणों, संभावित प्रत्याशियों और संगठन की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा की ओर से पंचायतीराज चुनावों को लेकर लगातार मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर दावेदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।
