बाड़मेर.राजस्थान ह्यूमन रिसोर्सेज डवलपमेंट फाउंडेशन की विभागीय बैठक शनिवार को बाड़मेर के महावीर नगर स्थित सामुदायिक सभा भवन में आयोजित हुई। बैठक जगदीश जी भाई साहब, विभाग प्रचारक बाड़मेर के सान्निध्य में संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार, समाज जागरण और सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रहलाद जी (प्रांत मातृशक्ति समन्वय आयाम प्रमुख), मगराज जी कटारिया (प्रांत अध्यक्ष), खेराज राम जी गुर्जर (प्रांत आयाम प्रचार प्रमुख) एवं फतेहसिंह जी (QRT प्रांत प्रमुख) ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया।इस दौरान जयराम दास मेघवाल (जिला अध्यक्ष, बाड़मेर), मांगीलाल (जिला अध्यक्ष, जैसलमेर), रामचंद्र गढ़वीर (जिला अध्यक्ष, बालोतरा), रामकुमार जी (कार्यालय प्रमुख) तथा अनील कुमार (जिला विस्तारक, ABVP) सहित बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा समाज जागरण, सेवा कार्यों को धरातल पर उतारना तथा सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देना रहा।बैठक में बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिलों की जिला एवं तहसील कार्यकारिणियों की घोषणा की गई। बाड़मेर जिला कार्यकारिणी में विभिन्न आयामों और दायित्वों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, वहीं जिले के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा के अनुरूप समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष जयराम दास मेघवाल ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है तथा आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।


https://shorturl.fm/Mpskx
https://shorturl.fm/EqokV
https://shorturl.fm/5nR1d
https://shorturl.fm/rx0xq
https://shorturl.fm/L3q0y
https://shorturl.fm/6JYWM
https://shorturl.fm/wb16S
https://shorturl.fm/rk40t
https://shorturl.fm/Um1z5