बाड़मेर,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केयर्न वेदांता ऑयल एंड गैस द्वारा आयोजित ग्रीन रन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश बनकर उभरी। इस आयोजन में बीएसएफ की 47वीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड्स, केयर्न कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों सहित करीब 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वृक्षारोपण अभियान के बाद आयोजित ग्रीन रन मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल से ऑपरेशन बेस रेजिडेंशियल एरिया तक लगभग तीन किलोमीटर की दूरी में संपन्न हुई। भीषण गर्मी के बावजूद केयर्न कर्मचारियों बीएसएफ के जवानों और पुलिस कर्मियों ने पूरे जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।ग्रीन रन का शुभारंभ 47वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मितलेश, केयर्न के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर कर्नल बल सिंह सिसोदिया, हेड ऑपरेशंस केशव दीक्षित तथा चीफ एनवायरमेंट ऑफिसर डॉ. बी.आर. जाट ने संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर किया।

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा दोनों ही हमारी साझा जिम्मेदारियां हैं। जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।ग्रीन रन के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। बीएसएफ के इंद्रजीत थापा ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय तथा सोनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राजस्थान पुलिस के करतार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

आयोजन की विशेष बात यह रही कि कंपनी और सुरक्षा विभाग की महिला कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। महिला विंग की लीडर श्रीमती सीमा रायल ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम का संचालन केयर्न की एनवायरमेंट टीम द्वारा किया गया। अंत में बीएसएफ, राजस्थान पुलिस, प्रशासनिक टीम और सभी सहयोगी विभागों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
