बाड़मेर,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग बाड़मेर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार श्री के. के. बिश्नोई ने पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



इस अवसर पर श्री अनंतराम बिश्नोई, जिला अध्यक्ष भाजपा बाड़मेर तथा श्री किशोर सिंह कानोड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन हेतु जागरूक किया गया।रैली के उपरांत माननीय मंत्री महोदय एवं अन्य अतिथियों द्वारा वन विभाग की स्मृति हिल्ली नर्सरी, बाड़मेर व स्मृति वन के कार्यों का अवलोकन किया गया।

उन्होंने नर्सरी में विकसित किए जा रहे विभिन्न प्रजातियों के पौधों, पौध उत्पादन तकनीकों तथा विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय प्रयासों की सराहना की।इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा स्मृति वन, बाड़मेर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

वन विभाग बाड़मेर द्वारा विद्यार्थियों को शामिल कर नर्सरी भ्रमण, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, सिंगल प्लास्टिक नहीं प्रयोग करने की शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया । इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

https://shorturl.fm/XbwdV
https://shorturl.fm/WMPLv
https://shorturl.fm/j0o5c
https://shorturl.fm/5g10P
https://shorturl.fm/nMZhN
https://shorturl.fm/7tITV