बाड़मेर।जिले के रीको थाना क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त की है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर की गई। सूचना मिली थी कि रीको इलाके में कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ वाहन में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने दबिश देते हुए एक बिना नंबर की बोलेरो कैंपर को रोका। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम चुनाराम पुत्र रावताराम, निवासी रावतसर थाना सदर, करनाराम पुत्र झुंझाराम एवं जोगेंद्र कुमार पुत्र खेमाराम, दोनों निवासी गोदारासर बेरीवाला तला थाना सदर, बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल बरामद की गई।
बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को डिटेन कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि हथियार कहां से खरीदा गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

इस पूरी कार्रवाई में एसआई लूणाराम, एएसआई जयकिशन, हेड कांस्टेबल गोमाराम, पूनमचंद, निम्बाराम, पीराराम, प्रकाश और चौथाराम की अहम भूमिका रही

एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। वहीं एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में रीको थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
