
बाड़मेर।धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के संकल्प के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन 18 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। यह सम्मेलन महात्मा गांधी स्कूल, लक्ष्मी नगर, दानजी की होदी (बाड़मेर) में आयोजित होगा।आयोजन समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य संत-महात्माओं के सान्निध्य एवं समाज की सज्जन शक्ति के सहयोग से हिन्दू धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर क्षेत्रभर से साधु-संत, समाजसेवी, मातृशक्ति और युवाओं की सहभागिता अपेक्षित है।सम्मेलन में पावन सान्निध्य के रूप में श्री श्री 1008 महंत श्री गोरखनाथ जी महाराज (ख्याला मठ, जैसलमेर), श्री श्री 1008 महंत श्री खुशालीगिरी जी महाराज (श्री गंगा गिरी जी मठ, बाड़मेर), श्री श्री 1008 महंत श्री नारायणपुरी जी महाराज (हमीरपुरा मठ, बाड़मेर), साध्वी श्री सत्यसिद्ध गिरी जी (वात्सल्य सेवा केंद्र, बाड़मेर) एवं गोस्वामी श्री ओमपुरी जी महाराज (वांकल धाम, दानजी की होदी) का सान्निध्य रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय रामचंद्र जी बालवा, प्रांत घोष प्रमुख, जोधपुर, अपने विचार रखेंगे।आयोजकों के अनुसार सम्मेलन के दौरान कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत प्रवचन, महिला सशक्तिकरण पर मातृशक्ति उद्बोधन तथा भारत माता की भव्य आरती मुख्य आकर्षण रहेंगे। साथ ही हिन्दू समाज की परंपराओं, वेश-भूषा एवं सामाजिक एकता को लेकर संदेश दिया जाएगा।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म और संस्कृति के इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
