
अवैध कनेक्शन काटने पहुंची डिस्कॉम टीम पर हमला, सरकारी दस्तावेज फाड़े, VIDEO वायरल; आरोपी डिटेन
रिपोर्ट –ताज मोहम्मद
सेड़वा
बाड़मेर।बिजली चोरी पर कार्रवाई करने पहुंची डिस्कॉम टीम पर हमला कर कानून को खुली चुनौती देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेड़वा थाना क्षेत्र के लखमरी ढाणी में गुरुवार को अवैध बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे सहायक अभियंता (AEN) के साथ न सिर्फ बदसलूकी की गई, बल्कि कॉलर पकड़कर बीच सड़क थप्पड़ जड़ दिया गया। घटना का वीडियो सामने आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जोधपुर डिस्कॉम के सेड़वा कार्यालय के AEN अशोक कुमार अपनी टीम के साथ अवैध बिजली कनेक्शनों की जांच के लिए लखमीरों की ढाणी पहुंचे थे। जांच के दौरान एक घर में केबल के जरिए बिजली चोरी पकड़ी गई। नियमों के तहत टीम ने मौके पर ही कनेक्शन काटते हुए मीटर और केबल को जब्त कर लिया।
“बिल बाकी नहीं तो कनेक्शन क्यों काटा?”—यहीं से बिगड़े हालात
कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोग भड़क उठे। पहले डिस्कॉम की गाड़ी को आगे बढ़ने से रोका गया और फिर टीम के सामने स्कूटी खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया गया। इसी दौरान करमचंद नाम का युवक मौके पर पहुंचा और AEN से तीखी बहस करने लगा। युवक का कहना था कि जब बिजली बिल बकाया नहीं है, तो कनेक्शन क्यों काटा गया।
AEN और टीम ने उसे नियमों की जानकारी देते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना और धीरे-धीरे विवाद उग्र होता चला गया।
कॉलर पकड़ा, धक्का-मुक्की और फिर थप्पड़

बहस के दौरान अचानक युवक ने AEN अशोक कुमार का कॉलर पकड़ लिया, धक्का-मुक्की शुरू कर दी और गुस्से में आकर जोरदार थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना 1 मिनट 39 सेकेंड के वीडियो में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इतना ही नहीं, युवक ने मौके पर मौजूद सरकारी दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया। टीम के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला हाथापाई में बदल चुका था।
पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी डिटेन
घटना की सूचना मिलते ही सेड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन कर लिया और डिस्कॉम टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया कि AEN की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो फुटेज को जांच में शामिल किया गया है। डिस्कॉम विभाग ने भी स्पष्ट किया है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सवालों के घेरे में कर्मचारी सुरक्षा
यह घटना सिर्फ एक अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल है। बिजली चोरी रोकने निकली टीम पर इस तरह की दबंगई प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।
अब देखना यह होगा कि जांच के बाद दोषियों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है।

Что спросить у подрядчика на первой встрече, прежде чем [url=https://zakazat-prodvizhenie-sajta.ru]заказать продвижение сайта[/url]?