
अर्जुन दर्जी गुड़ामालानी
गुड़ामालानी। नवगठित बालोतरा जिले में शामिल होने के बाद जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर गुड़ामालानी पहुंचे। कलेक्टर का यह दौरा प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जिले के पुनर्गठन के बाद पहली बार जमीनी स्तर पर शासकीय व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की स्थिति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया गया।दौरे के दौरान जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत समिति कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र सहित ढीबड़ी वाटर डेम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने कार्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, रिकॉर्ड संधारण की स्थिति, आमजन को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता तथा चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने कृषि विषय के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने आधुनिक कृषि पद्धतियों, नवाचारों, फसल विविधीकरण और क्षेत्रीय कृषि विकास की संभावनाओं को लेकर जानकारी ली तथा विद्यार्थियों को नवाचार आधारित कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।इसके पश्चात पंचायत समिति सभागार में उपखंड प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने नवगठित जिले के अनुरूप प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर एसडीएम केशव कुमार मीणा, तहसीलदार ईश्वरलाल सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


[url=https://seo-prodvizhenie-molodogo-sajta.ru]SEO продвижение молодого сайта[/url] — стоит ли с первых месяцев брать коммерческие запросы?