
बालोतरा। नशामुक्त जिले के संकल्प के साथ बालोतरा पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है。 “ऑपरेशन विषभंजन” के तहत कार्रवाई करते हुए सिणधरी थाना पुलिस और DST टीम ने संयुक्त रूप से एक तस्कर के खेत में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है。
खेत में गाड़ा था ‘मौत का सामान’
पुलिस अधीक्षक ramesh (IPS) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में मुखबिर की सटीक सूचना पर सिणधरी क्षेत्र के सेवरों की ढाणी, डण्डाली में दबिश दी गई。 वहां अभियुक्त हीराराम पुत्र मगाराम जाट ने अपने खेत में 23.5 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त छिपा रखा था。 पुलिस ने न केवल नशे की खेप बरामद की, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट कार (नंबर: GJ 36 B 1855) को भी मौके से जब्त कर लिया है。
पुलिस को देख तस्कर हुआ फरार
छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी हीराराम अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा。 पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में जाल बिछा दिया गया है。
टीम की बड़ी कामयाबी
इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी सिणधरी विशाल कुमार (उ.नि.) ने किया, जिसमें DST बालोतरा और सिणधरी पुलिस टीम के जवानों की विशेष भूमिका रही。 पुलिस अधीक्षक ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
